Saturday, December 7, 2013

एड्स विरोधी अभियान / AIDS VIRODHI ABHIYAAN


भारत एचआईवी/एड्स उन्मूलन की दिशा में लगातार कठिन प्रयास कर रहा है। एड्स नामक इस भयानक बीमारी ने देश की एक बड़ी आबादी को अपने प्रभाव में जकड़ रखा है। एचआईवी से संबंधित मामलों को पूर्ण रूप से ख़त्म किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं एवं पिछले कुछ वर्षों में भारत ने इस प्रयास में अंशतः सफलता भी पाई है। भारत को “पूर्णतः एड्स मुक्त” होने में अभी काफी समय लगेगा क्योंकि अभी भी देश में 15 से 49 वर्ष की उम्र के बीच के लगभग 25 लाख लोग एड्स से प्रभावित हैं। यह आँकड़ा विश्व में एड्स प्रभावित लोगों की सूची में तीसरे स्थान पर आता है।
एचआईवी आकलन 2012 (राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की वार्षिक रिपोर्ट) - पीडीएफ फाइल जो नई विंडों में खुलती  के अनुसार भारतीय युवाओं में वार्षिक आधार पर एड्स के नए मामलों में 57% की कमी आई है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम- बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं के तहत किये गए एड्स के रोकथाम संबंधी विभिन्न उपायों एवं नीतियों का ही यह प्रभाव था कि 2000 में एड्स प्रभावित लोगों की जो संख्या 2.74 लाख थी, वह 2011 में घटकर 1.16 लाख हो गई। 2001 में एड्स प्रभावित लोगों में 0.41% युवा थे जो प्रतिशत 2011 में घटकर 0.27 का हो गया। 2000 में एड्स प्रभावित लोगों की संख्या लगभग 24.1 लाख थी जो 2011 में घटकर 20.9 लाख रह गई। एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) के प्रयोग में आने के बाद एड्स से मरने वालों की संख्या में कमी आई। 2007 से 2011 के बीच एड्स से मरने वाले लोगों की संख्या में वार्षिक आधार पर 29% की कमी आई। ऐसा अनुमान है कि 2011 तक लगभग 1.5 लाख लोगों को एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) की मदद से बचाया जा चुका है।
भारत ने एचआईवी संबंधी आँकड़े देने वाले इन व्यापक स्रोतों का इस्तेमाल एड्स संबंधी कार्यक्रमों के निर्धारण में किया है ताकि एचआईवी की रोकथाम एवं इसके उपचार के उपायों से होने वाले प्रभावों की जानकारी प्राप्त की जा सके।
एचआईवी/एड्स पर संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम (यूएनएड्स)- बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं के अनुमान यह दिखाते हैं कि पूरा विश्व एचआईवी संक्रमण को फैलने से रोकने का प्रयास कर रहा है ताकि इस महामारी को जड़ से मिटाया जा सके। विगत दस वर्षों में इस दिशा में सराहनीय प्रयास किये गए हैं, फिर भी आज हमारे सामने यह एक विकट समस्या है।

Wednesday, December 4, 2013

दुधवा नेशनल पार्क / Dudhwa National Park

दुधवा नेशनल पार्क में (उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित है)  भारत के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के गैंडो के पुनर्वास हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2013 नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में अपनी मंजूरी दी. नेपाल के गैंडो का पुनर्वास वर्ष 2014 जनवरी में होगा. नेपाली गैंडो का पुनर्वास द्वितीय गैंडा पुनर्वास योजना के अंतर्गत वर्ष 2014 जनवरी में किया जाना है. द्वितीय गैंडा पुनर्वास योजना
द्वितीय गैंडा पुनर्वास योजना के अंतर्गत लखीमपुर खीरी के बेलरायां रेंज में भादी ताल के निकट 14 वर्ग किमी का क्षेत्रफल आरक्षित किया गया.  द्वितीय गैंडा पुनर्वास योजना के लिए आरक्षित क्षेत्र के चारों ओर विद्युत चालित बाड़ लगाने का कार्य पूरा हो गया है. वर्तमान समय में दुधवा नेशनल पार्क में गैंडों की संख्या 32 है. विदित हो की वर्ष 1984 में दुधवा नेशनल पार्क में प्रथम गैंडा पुनर्वास योजना शुरू की गयी थी. दुधवा नेशनल पार्क से संबंधित तथ्य
•    दुधवा नेशनल पार्क उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित है. यह जिला भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है.
•    बिल्ली अर्जन सिंह दुधवा नेशनल पार्क की स्थापना से जुड़े रहे है.
•    दुधवा नेशनल पार्क की स्थापना 1977 में 680 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में हुई थी.
•    दुधवा नेशनल पार्क में बारहसिंगा हिरण, पक्षियों की एक हज़ार से अधिक प्रजाति और तितलियों की पंद्रह सौ से अधिक प्रजाति पायी जाती है. नेपाल के गैंडो से संबंधित तथ्य
•    नेपाल के गैंडे एक सींग वाले होते है.
•    भारत में एक सींग वाले गैंडे उत्तर-पूर्व राज्य असम, नेपाल के तराई क्षेत्र, और हिमालय के पूर्व भाग में मिलते है.
•    असम का काजीरंगा नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडे के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है.